बस्ती। पैरवी सेल व थाना कोतवाली की प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को दो साल की सजा और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस कार्यालय के अनुसार आरोपी चांद निवासी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती के विरूद्ध गैंगेस्टर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवचेना पूरी कर विवचेक ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायालय षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश ने आरोपी चांद को दो साल के कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। संवाद