फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एटीएम काटने वाले गिरोह के चार बदमाशों पर गैंगस्टर

Thu, 25 May 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग में लगी एसबीआई की एटीएम को गैस कटर से काटकर 20.37 लाख रुपये उड़ा देने के मामले में चार बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। 10 जनवरी को हुई घटना की जांच में हरियाणा के नूह और पलवल जिले के चार बदमाशों की संलिप्तता पाई गई थी। उनमें से तीन बदमाशों को पुलिस ने छावनी के पास से 26 जनवरी को और एक बदमाश को हर्रैया के संसारीपुर के पास से फरवरी में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस गिरोह में हरियाणा प्रांत के नूह जिले के थाना नूह क्षेत्र के बैंसी निवासी मुनफैद खां, उसका भाई मुकीम, खालिद निवासी उटावड़ और रुस्तम निवासी धनुैला थाना भोड़सी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन में पाया कि इन चारों का गिरोह है जो हरियाणा, मध्यप्रदेश और यूपी के हाईवे से सटे शहर-कस्बों में लगी एटीएम की रेकी करता था। उसके बाद कार से पहुंचकर सबसे पहले आसपास के सीसीटीवी कैमरों पर काला पेंट स्प्रे कर देता था और फिर गैस कटर से एटीएम का कैश चेंबर काट देता था और कैश चेंबर में रखे रुपये लेकर फरार हो जाता था। इनकी कार में ही गैस सिलिंडर फिट रहता है।

सरगना खालिद पर मध्य प्रदेश,राजस्थान में दर्ज हैं 13 मुकदमे
- एटीएम काटकर कैश चोरी करने के हरियाणा के गिरोह का उटावड पलपल निवासी खालिद सरगना है। उसके खिलाफ बस्ती के कप्तानगंज व छावनी के अलावा बागपत जिले में चोरी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर सहित पांच मुकदमे, मध्यप्रदेश के ग्वालियर , भोपाल, पड़ाव, महराजपुरा ग्वालियर, मुरैना, राजस्थान के धौलपुर में एटीएम काटकर चोरी, साजिश, आदि के सात मुकदमे, कुल मिलाकर 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मुनफैद खां, मुकीम और रुस्तम के ऊपर कप्तानगंज और छावनी में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें