फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकरनगर के चार बाइक लिफ्टरों पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकरनगर के चार बाइक लिफ्टरों पर गैंगस्टर
विज्ञापन

बस्ती। पड़ोसी जिला आंबेडकरनगर के बाइक लिफ्टर गिरोह के चार सदस्यों पर कलवारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में पाबंद किया है। चारों को पुलिस ने बीते 24 सितंबर को टांडा पुल से गिरफ्तार किया था। एसओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि राजकुमार वर्मा, विपिन यादव निवासी चिंतौरा थाना टांडा जनपद आंबेडकरनगर, चंदन व सोनू निवासी छोटी पैकोलिया थाना टांडा जनपद आंबेडकरनगर पर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में विपिन यादव लूटी गई बाइक लेकर अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, कारतूस, टांडा के पास से लूटी गई बाइक व जींस पेंट बरामद किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें