बस्ती। गिरोह बनाकर पशुओं की तस्करी करने के मामले में मुंडेरवा पुलिस ने जनपद रामपुर के तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें संतकबीरनगर का भी एक गुर्गा शामिल है।
एसएचओ कमलेश गोंड ने बताया कि गिरोह सरगना दानिश निवासी काशीपुर थाना स्वार रामपुर अपने गैंग के गुर्गे इकबाल निवासी काशीपुर, मेहंदी हसन निवासी अजीतपुर थाना सिविल लाइंस जनपद रामपुर और तुफैल निवासी साफियाबाद थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर के साथ संगठित अपराधिक गिरोह बना रखा है। गिरोह सरगना दानिश है। यह लोग आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ के लिए गोवंशीय पशुओं के वध व अवैध परिवहन में शामिल हैं।
15 मार्च 2013 को डीसीएम में 20 जीवित व एक मृतक गोवंशीय पशु क्रूरता पूर्वक बांध कर ले जाते समय इन्हें पकड़ा गया था। संवाद