बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी के तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष दुबौलिया इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि गिरोहबंद गतिविधियों में लिप्त रहकर आरोपियों ने अपने व गैंग के सदस्यों ने आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने का अपराध किया। एसओ की तहरीर पर दुबौलिया थाने में आरोपी वाहिद निवासी गौरी पुरवा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर, रामसुमेर निवासी भटहा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती और अमीरुद्दीन उर्फ मो. अमरुद्दीन निवासी लौवान थाना बड़हरिया जनपद सिवान बिहार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया है। संवाद