घर में अकेली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म-छावनी क्षेत्र की घटना,जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के समय पीड़िता की मां बाजार गई थी। आरोप है कि घर में घुसकर दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर छावनी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार शाम छह बजे की बताई जा रही है। पीड़िता का कहना है कि घर पर आए दो लड़के आए और उसकी मां के बारे में पूछा। मां के न होने पर दोनों घर में घुस आए और किशोरी से दुष्कर्म किया। एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। एसओ राजेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर छावनी पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की है।