फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: न्यायालय के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के एक मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने न्यायालय को तहरीर में बताया कि 16 जनवरी को दोहर एक बजे वह घर के अन्दर स्नान कर रही थी। तभी जय प्रकाश शर्मा और संदीप आए। उसके घर कोई नहीं था। दोनों ने कुछ सामान देने की बात कहकर बुलाया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। उसके चिल्लाने पर मुंह दबाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। 07 जून को पुनः दोनों उसके घर जाकर कहे कि तुम्हारे पति की बहुत तबीयत खराब है। लखनऊ अस्पताल में भर्ती हैं। उसे लखनऊ संदीप के घर ले जाकर नशीली चीज डालकर बेहोश कर दिया। चार दिन तक दोनों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि उन लोगों ने वीडियो भी बना लिया और धमकी देने लगे कि शिकायत करोगी तो वायरल कर देंगे। न्यायालय के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। संवादख
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें