फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीढ़ी से गिरे व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत

Mon, 05 Aug 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की रात इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। शनिवार को सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए कस्बे के गल्ला गल्ला व्यवसायी की इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज लखनऊ में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के मेवालाल गुप्ता गल्ले का कारोबार करते थे। शनिवार की सुबह वह अपने दो मंजिला मकान से नीचे उतर रहे थे, तभी उनका पैर सीढ़ी से फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने काफी देर बाद उन्हें जब जमीन पर बेसुध पड़ा देखा तो सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन स्थिति में सुधार न होता देख चिकित्सक ने यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें