फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेमीफाइनल में पहुंचीं गागरगाड़ ए और बी की टीमें

Wed, 10 May 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के गागरगाड में चल रहे सात दिवसीय प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन का मैच दो पारियों में खेला गया। इसमें गागरगाड की ए और बी की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पांचवें दिन मंगलवार को पहला मैच गागरगाड ए और रूपिन के बीच खेला गया। गागरगाड ए के कप्तान बलजीत यादव ने टास जीतकर रूपिन के खिलाड़ियों को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। रूपिन की टीम 10 ओवर में 93 रन बनाई। गागरगाड ए की टीम ने ओपनर बल्लेबाज मोहन और आदित्य की नाबाद पारी की बदौलत तीन ओवर चार गेंद में ही मैच अपने नाम कर लिया।
इसी प्रकार दूसरी पारी का मैच गागरगाड बी और माझाचहोडा के बीच खेला गया। गागरगाड बी ने टास जीतकर बैटिंग करते हुए माझा चहोड़ा को 127 रनों का लक्ष्य दिया। माझाचहोड़ा की टीम आठ ओवर में मात्र 102 रन ही बना सकी। सभी बल्लेबाज आउट हो गए। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद मुख्य अतिथि राममिलन यादव ने कहा कि खेल ऐसी प्रतिस्पर्धा है, जिसकी बदौलत युवा अपना तो नाम रोशन करता ही है, साथ ही क्षेत्र, जिला, प्रदेश और देश का भी गौरव बढ़ाता है। इस मौके पर डॉ. जयप्रकाश शर्मा, रंजीत तिवारी, उमेश सिंह, बिरेंद्र यादव, मयंक शर्मा, हरिराम यादव, नंदलाल, बाबूराम शर्मा, रमाकांत चौधरी, श्रीकांत, बलजीत यादव, विकास शर्मा, संदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुमित तिवारी, सुरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें