विक्रमजोत। परशुरामपुर क्षेत्र के बाघनाला कोहराये मार्ग पर रिक्खीपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एफएसटी सुगेंद्र कुमार की टीम ने वाहनों की जांच की। निरीक्षण के दौरान वाहन में लगाए गए पार्टी के अवैध झंडा को उतरवाया गया। निरीक्षण के क्रम में करीब दो दर्जन बाइक, चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। एफएसटी सुगेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। जांच के दौरान एफएसटी के अलावा टीम के एसआई चंद्रभान, कांस्टेबल विश्वजीत विश्वकर्मा शामिल रहे। संवाद