फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसान से टप्पेबाजी में धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे लालगंज थाना क्षेत्र के किसान से हुई 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी की वारदात में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। टप्पेबाजों ने उनसे रुपयों के बीच नकली नोट होने का झांसा दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक में जाकर सीसीटीवी की फुटेज के सहारे जांच पड़ताल की। फिलहाल टप्पेबाजों का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी किसान राम तीरथ का लालगंज के बड़ौदा यूपी बैंक लालगंज की शाखा में खाता है। सोमवार को उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले। रुपये रखकर साइकिल से गांव जा रहे थे। लालगंज बाजार के पुल के उस पार रविदास मंदिर के सामने पहुंचने पर बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। राम तीरथ को रोककर नीली शर्ट पहने एक युवक ने कहा कि आपके 50 हजार रुपये में से कुछ नोट नकली हैं। हमको मैनेजर साहब ने बुलाने भेजा है। वहां आपकी नोट बदलकर दूसरी नोट दे दी जाएगी।
बातों में फंसाकर पासबुक और रुपये ले लिए और पीछे-पीछे बैंक आने को कहा। साइकिल से राम तीरथ उसके पीछे-पीछे चल रहे थे। मगर कुछ देर बाद बाइक सवार ओझल हो गए। बैंक पहुंचे तो पता चला कि वह बाइक सवार भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें