फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्ति निरीक्षक की जांच से असंतुष्ट हैं लाभार्थी

Wed, 11 Oct 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लाभार्थियों के साथ पहुंचे मुंडेरवा नगर पंचायत अध्यक्ष ने डीएम से की शिकायत
विज्ञापन

- सितंबर का अनाज न वितरित करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पंचायत मुंडेरवा के वार्ड नंबर नौ अटल नगर में सितंबर माह का अनाज वितरण नहीं किया गया है। इसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह टिंकू व वार्ड के 65 लाभार्थियों ने डीएम व डीएसओ से की थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने पर मंगलवार को लाभार्थी नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ डीएम अंद्रा वामसी से शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने डीएम को अवगत कराया कि पूर्ति निरीक्षक ने शिकायत पर जांचकर गोदाम शनिवार काे सील कर दिया था। साेमवार को गोदाम खोला गया तो उसमें महज डेढ़ क्विंटल अनाज ही निकला। जबकि इसमें करीब डेढ़ सौ क्विंटल अनाज होना चाहिए था। इस बाबत जब कोटेदार और पूर्ति निरीक्षक से पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने किसी मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मांग की। डीएम ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। यदि मामले में पूर्ति निरीक्षण दोषी पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें