बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि सहेली के जरिये मिले युवक ने अपने दोस्तों के साथ नशीली दवा खिलाकर यौन शोषण किया। युवती का आरोप है कि थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। युवती ने केस दर्ज कराने के लिए न्यायालय की शरण ली है। घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद