फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्डधारकों में निशुल्क अनाज का वितरण 9 से 25 तक

Fri, 09 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आयुक्त खाद्य एवं रसद के निर्देश पर मई में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 9 से 25 मई के निशुल्क खाद्यान्न का वितरण ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से किया जाएगा। डीएसओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि जिले के सभी उचित दर विक्रेता कार्डधारकों को पर्ची उपलब्ध कराते हुए आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराएंगे। बताया कि अंत्योदय कार्डधारक को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं एवं 21 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा) निशुल्क खाद्यान्न मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट 02 किग्रा गेहूं एवं 03 किग्रा चावल (कुल 5 किग्रा) निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध होगा। वितरण से संबंधित समस्या आने पर तहसील में तैनात पूर्ति निरीक्षक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें