फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओबीसी छात्र-छात्राओं का निशुल्क ओ-लेवल-सीसीसी कोर्स में प्रवेश शुरू

Fri, 04 Jul 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से ओबीसी छात्र-छात्राओं के लिए ओ-लेवल और सीसीसी पाठ्यक्रमों में निशुल्क प्रवेश शुरू हो गया है। वेबसाइट https://Obccomputertraining.upsdc.gov.in पर प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि एक लाख से कम का आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 14 जुलाई तक किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के बाद समस्त वांछित प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करना होगा। पाठ्यक्रम में दाखिला होने के बाद केवल परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। शेष शुल्क विभाग वहन करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें