बस्ती। शहर के एक व्यवसायी के फर्म के खाते से 25 लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने व्यवसायी की तहरीर पर धोखाधड़ी से रुपये हड़पने की प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर राधेश्याम शुक्ल ने तहरीर देकर बताया कि उनके फर्म का अकाउंट आईसीआईसीआई बैंक में है। 25 फरवरी को दिन 11:47 बजे उनके मोबाइल पर बैंक से बैलेंस का मैसेज आया। इसके कुछ देर बाद बैंक से ही दोबारा मैसेज आया कि खाता संचालक का सिग्नेचर डिफर है। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके फर्म अकाउंट के चेक संख्या 175 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी करके फर्जी तरीके हस्ताक्षर बनाकर 25 लाख रुपये का भुगतान करा लिया। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। संवाद