बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने बीसी के रूप में कमेटी गठित कर धोखाधड़ी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर बडौरा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, हनुमान प्रसाद द्विवेदी, अखिलेश द्विवेदी पर लालपुर निवासी वेद प्रकाश की तहरीर पर धोखाधड़ी करने, धोखा से रुपये जमा कराने, धन मांगने पर वापस न देने तथा जानमाल की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। संवाद