बस्ती: कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक समेत दो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। विशुनपुरवा मोहल्ला निवासी सीमा सिंह का आरोप है कि तत्कालीन प्रबंधक एक्सिस बैंक शाखा चईयाबारी, कोतवाली बस्ती व तत्कालीन प्रबंधक लोन सेंटर एक्सिस बैंक गोरखपुर ने उनके साथ धोखाधड़ी की। उनका फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पति के लिए गए ऋण के मामले में पति के मृत्यु के बाद उन्हें सहऋणी बना दिया। जबकि ऋण समझौते पर उन्होंने कोई हस्ताक्षर नहीं किया था। मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। संवाद