ब्लॉक क्षेत्र के सिकंदरपुर से मसकनवा मार्ग की हालत के विरोध में सड़क पर भाजपाइयों ने शनिवार को धान की रोपाई की। भाजपा नेता अनिल पाण्डेय ने कहा कि यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के धीन है जो पूरी तरह से गढ्ढे में तब्दील है। एसडीएम हर्रैया को इसकी मरम्मत के लिए ज्ञापन दिया गया था किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी है। इसी लिए सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया गया। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की हालत में सुधार नहीँ किया गया तो लोक निर्माण मंत्री का पुतला फूंका जाएगा। लोक निर्माण विभाग बस्ती कार्यालय पर ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।