फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जुआ खेलते चार युवक गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। पुलिस ने रविवार को जुआ खेलते चार युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि राजकोट नगर खास क्षेत्र के एक मकान में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा है। एसपी अभिनंदन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चारों को ताश के खेल में दांव लगाते हुए पकड़ लिया। मौके से 3700 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार युवकों में पंकज कुमार सोनकर, उमेश, अनमोल और विकास सोनकर शामिल हैं। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें