फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ताला तोड़ घर पर कब्जा करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे में विवादित मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार करके शांति भंग की आशंका के मामले में चालान किया है। कस्बा निवासी कुसुम देवी ने उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनके पति तीन भाई थे। उनके जेठ बजरंग ने अपने हिस्से का बैनामा एक महिला को कर दिया।
बैनामा कराने वाले ने उनकी अनुपस्थिति में ताला तोड़ कर पूरे घर पर कब्जा जमा लिया। इसे लेकर हिंदू संगठनों के सोशल मीडिया और उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय और नायब तहसीलदार नीरज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच शांति व्यवस्था कायम करने का प्रयास किया। मगर महिलाएं उग्र होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया शिकायतकर्ता कुसुम पत्नी उदई निवासी विक्रमजोत ने घर कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार की सुबह एसआई रामदरश गौतम मय हमराही महिला कांस्टेबल रागिनी अवस्थी व विभूति शुक्ला के ने खैरुनिशा पत्नी शाकिर अली , सबीना पुत्री शाकिर अली, केसरुन पत्नी हैदर व शबनम पुत्री शाकिर अली निवासी विक्रमजोत को गिरफ्तार किया।
पुलिस के पहुंचने पर यह लोग उग्र होकर आमदा फौजदारी होने का प्रयास करने लगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें