फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट में चार बराती घायल, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के मठियवा गांव में शुक्रवार की रात आई बरात में हुए मारपीट में चार बराती घायल हो गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस को दिए तहरीर में संतोष प्रजापति निवासी वार्ड नंबर 8 सूर्यनगर, नगर पंचायत गायघाट थाना कलवारी ने लिखा है कि शुक्रवार की रात उसके छोटे भाई मनोज की बरात कलवारी मुस्तहकम के मठियवा गांव में गई थी। शादी में अजय सिंह निवासी कलवारी मुस्तहकम थाना कलवारी अपने कुछ साथियों के साथ हाथ में डंडा लेकर उसके भाई मनोज, शक्ति देव, पिंटू व शैलेश दुबे को मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उसके भाई तथा भांजे को सिर में अधिक चोटें आई। बीच बचाव करते समय उसका सोने का चैन घटनास्थल पर ही गिर गया। वह सभी घायलों को अस्पताल में इलाज कराने लेकर चला गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच उप निरीक्षक हरि प्रकाश तिवारी द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें