फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुधौली के चार वार्डों को मिलेगी शहरी बिजली

Mon, 11 Mar 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकों का प्रयास लाया रंग, रविवार को खंभों की पहली खेप पहुंची
विज्ञापन


रुधौली। नगर पंचायत के जिन चार वार्डों को पांच साल से शहरी बिजली देने की कोशिश की जा रही थी, वह मुहिम अब रंग ला रही है। करीब 88 लाख रुपये से वार्डवार शहरी विद्युत आपूर्ति से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए रविवार को खंभे भी आ गए हैं।

रुधौली कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद कामता प्रसाद नगर, विंध्यवासिनी नगर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर एवं शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड में अब तक ग्रामीण रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। इसके लिए रुधौली के विधायक राजेंद्र चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद के अलावा राजकुमार सोनी, सभासद के प्रतिनिधि अजय मिश्रा आदि की ओर से प्रयास किया जा रहा था। इस कार्ययोजना में 150 खंभों के माध्यम से इन वार्डों को शहरी विद्युत आपूर्ति से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुधौली शहरी विद्युत उपकेंद्र के जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि नगर पंचायत की शहरी विद्युत आपूर्ति से वंचित वार्डों की समस्या दूर होगी। कार्य को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें