फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैंगस्टर में 25-25 हजार के चार इनामी वांछित गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश

Wed, 05 Apr 2023 09:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक स्तर से सभी पर 25-25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया था। मंगलवार को भुअर सराय मजार के पास इनके मौजूद रहने की सूचना मिली। जिसके बाद वह थाने की टीम के साथ पहुंचे और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में थाना नगर पुलिस टीम ने गैंगस्टर केस में 25-25 हजार रुपये के इनामी चार वांछितों को गिरफ्तार किया है। कलवारी थाने की पुलिस ने चारों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। जिसकी विवेचना नगर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद कर रहे थे।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक स्तर से सभी पर 25-25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया था। मंगलवार को भुअर सराय मजार के पास इनके मौजूद रहने की सूचना मिली। जिसके बाद वह थाने की टीम के साथ पहुंचे और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में कलवारी थानाक्षेत्र के गाना निवासी दीपू सोनकर, गोलू सोनकर, अनिल सोनकर, व रविन्द्र उर्फ झिन्ने शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें