कप्तानगंज। कस्बे के सीएचसी के बगल स्थित दवा की दुकान से बारी-बारी से चार विषधर निकलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने सपेरों को बुलवाया। बाद में चारों सांपों को पकड़कर सपेरे साथ ले गए। इस घटना के बाद दुकानदार दहशत में हैं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज गांव के रहने वाले संदीप गुप्ता कस्बे के सीएचसी के बगल में दवा की दुकान चलाते हैं। संदीप गुप्ता के मुताबिक, दो दिन पहले एक छोटा कोबरा दिखा तो धर्मसिंहपुर गांव के बाबा वासुदेव बंगाली को बुलाकर पकड़वा दिया था। बुधवार शाम को दो कोबरा फिर दिखे तो सपेरे को बुलाया गया। बृहस्पति वार को फिर एक कोबरा दिखा। उसे भी सपेरे ने पकड़ा। लगातार चार विषधर मिलने से आसपास के दुकानदार भी सहम गए हैं। संवाद