फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भूमि विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के मंधरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में विजयपाल निवासी मंधरपुर थाना कलवारी ने बताया कि पटीदार कृपा शंकर से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर वह कलवारी थाने पर गए थे और घर पर मौजूद उनकी 15 वर्षीय बेटी कुसुम को शीला गाली देने लगी, जब उसने मना किया तो उसको शीला, सविता, मीरा, श्रृंगी उसे पीटने लगी और दुपट्टे से उसका गला दबा दिया। शोर सुनकर दूसरी बेटी अदिति 13 वर्ष और रुक्मणी 19 वर्ष उसको बचाने आईं तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें