फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिकवरी एजेंट समेत चार पर लूटपाट व मारपीट का केस

Wed, 05 Nov 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। बोलेरो मालिक से मारपीट कर पचास हजार रुपये लूटने के आरोप में दो रिकवरी एजेंट समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कप्तानगंज पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच (सांडी कल्प) बाजार निवासी बजरंगी गुप्ता की टिनिच बाजार में कपड़े की दुकान है। उन्होंने एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से गाड़ी फाइनेंस कराई थी। किस्त के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे बजरंगी बोलेरो से बस्ती जा रहे थे। रास्ते में कटरा बुजुर्ग गांव के पास बाइक सवार रिकवरी एजेंटों ने उनकी गाड़ी रोक ली। एजेंटों ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। विवाद बढ़ने पर एजेंटों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। घटना के दौरान बजरंगी की जेब में रखे 50 हजार रुपये भी लूट लिए गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रजत सिंह निवासी अभयपुरा थाना कप्तानगंज, सर्वेश पांडेय निवासी बैदोलिया थाना कप्तानगंज तथा दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें