फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में घुसकर पिटाई करने के आरोप में प्रधान समेत चार नामजद

Tue, 09 Jan 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के पनेराभारी गांव में मारपीट, तोड़फोड़ करने के मामले में ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। गांव के राम सुख ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार रात नौ बजे ग्राम प्रधान के साथ राम अधीन, निरहू और विनोद कुमार पहुंचे। उसका छप्पर, मड़हा, गुमटी उखाड़ कर फेंक दिया। इन लोगों ने बाइक तोड़ दी और घर में घुसकर परिवार की पिटाई की। आरोप है कि इन लोगों ने वादी के परिवार के ऊपर ईंट-पत्थर फेंककर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें