फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज में डेंगू के चार नए मरीज हुए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- ओपीडी में हर दिन आ रहे 15 से 20 डेंगू पीड़ित
विज्ञापन

- मौसम के साथ कम हो जाएंगे मरीज : डॉ. रजत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में शुक्रवार को डेंगू के चार पॉजिटिव मरीज मिले। जांच के बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अब डेंगू वार्ड में कुल 15 मरीज भर्ती हैं। इनको चिकित्सीय परामर्श चिकित्सालय प्रशासन की ओर से मेडिसिन विभाग के डॉ. रजत पांडेय दे रहे हैं।
मौसम के चलते डेंगू पांव पसार रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल में हर दिन डेंगू के लक्षण वाले 15 से 20 मरीज आ रहे हैं। सामान्य स्थिति वाले मरीजों को दवा आदि देकर भेज दिया जा रहा है, जबकि गंभीर अथवा कम प्लेटलेट वाले मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक डेंगू का प्रकोप है जरूर मगर अभी तक इससे कोई मृत्यु नहीं हुई है।
विज्ञापन

-
क्या करें
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. रजत पांडेय ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनें, बुखार-बदन दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह लें, अधिक पानी पीएं, दर्द की दवा कतई न लें, मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी जरूर लगाएं।
विज्ञापन

-
क्या न करें
भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न जाएं, घर के आसपास गड्ढे व कूलर, गमला अथवा पुराने टायरों में पानी एकत्रित न होने दें, क्योंकि डेंगू के मच्छर इसी में पैदा होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें