बस्ती। नगर पुलिस ने अक्सड़ा चौराहे पर लाठी-डंडा व हाॅकी से हुई मारपीट की घटना में चार लोगों पर गैर इरादतन जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। मदारपुर सिसवा गांव निवासी मु. अजीम खां ने तहरीर देकर कहा कि अक्सड़ा के पास वह गांव के जलालुद्दीन के साथ मौजूद था। इसी बीच गांव के इरशाद अहमद, शहजाद अहमद, आमिर खान व अमन खान एक राय होकर चौराहे पर लाठी डंडों से पिटाई करने लगे। इससे उसका सिर फट गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद