फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करंट लगने से 4 बंदरों की मौत, लोहे के पोल में उतरा था करंट-लोगों में आक्रोश; विभाग से जांच की मांग

Mon, 27 Jul 2026 01:07 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मृत बंदरों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
छावनी कस्बे में फोरलेन के किनारे थाना छावनी के बगल स्थित मुख्य गली में सोमवार को चार बंदरों के मृत मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चारों बंदरों की मौत विद्युत स्पर्शाघात (करंट लगने) से होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य गली में लगे एक लोहे के पोल में करंट उतर आने की संभावना है, जिसकी चपेट में आने से चारों बंदरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

हालांकि, बंदरों की मौत का वास्तविक कारण संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत विभाग से मामले की जांच कर दोष दूर कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो और किसी व्यक्ति या अन्य पशु की जान जोखिम में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें