फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिनी स्टेडियम की छत गिरने की चार सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच

Sat, 04 Nov 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भानपुर में मिनी स्टेडियम की छत गिरने के मामले में जांच करने पहुंची जेडीसी की टीम।
विज्ञापन
संयुक्त विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

पूछताछ के बाद भवन सामग्री का नमूना लेकर लौटी टीम

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भानपुर में सांसद निधि से निर्माणाधीन 2.47 करोड़ के मिनी स्टेडियम की छत ढहने व मजदूर की मौत का मामला अब भी गरम है। शुक्रवार को संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकांत शुक्ल सहित चार सदस्यीय टीम ने मौके पर मुआयना किया। हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगो से पूछताछ की। जाते-जाते टीम निर्माण सामग्री का नमूना ले गई, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
दोपहर बाद जेडीसी के नेतृत्व में एक्सईएन आरईएस अंकुर वर्मा, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड राकेश कुमार गौतम तथा एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड अवधेश कुमार भानपुर तहसील क्षेत्र के बनटिकरा स्थित निर्माणधीन इंडोर स्टेडियम पहुंचे। यहां टीम ने हादसे के संबंध में जानकारी एकत्रित की। इसके बाद टीम ने ढहे हुए भाग का निर्माण सामग्री एकत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकांत शुक्ल ने जांच की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी पहलुओं की बारी-बारी से जांच की गई है। तकनीकी टीम छत ढहने के कारणों का अध्ययन कर लौट आई है। मौके से नमूना लिया गया है। इसकी तकनीकी जांच प्रयोगशाला में भेज कर कराई जाएगी। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें