वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग स्थित औशापुर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार देर शाम दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें चार नाबालिग बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देख आसपास के लोग जुट गए। घटना में एक बाइक पर सवार तीन बच्चे शिवांशु पुत्र फड़ीस, राज पुत्र नंदू तथा उमंग पुत्र चीनी निवासी महदेव थाना वाल्टरगंज तथा दूसरा बाइक सवार 17 वर्षीय औशापुर निवासी सागर पुत्र मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां से शिवांशु तथा राज तथा सागर को नाजुक स्थिति में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि उमंग का ओपेक हास्पिटल कैली में इलाज चल रहा है। संवाद