फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन के विवाद में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के चरथी काथिक गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार चरखी कथिक के एक व्यक्ति से बगल के गांव पहितीया के एक व्यक्ति ने वर्ष 2002 में एक खेत का बैनाम कराया था। रविवार को उसी खेत की जुताई करने गए बैनामेदार और चरथी गांव के लोगों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर छावनी थाने के प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। छावनी पुलिस दोनों पक्षों को छावनी थाने पर ले आई और चार व्यक्तियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें