फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत से होकर कंबाइन ले जाने के विवाद में मारपीट, चार घायल

Sun, 20 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के बबुरहिया गांव में कंबाइन ले जाने के विवाद में हुए मारपीट में चार लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बबुरहिया थाना कलवारी निवासी अरविंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात लगभग 8 बजे वह अपने खेत से गेहूं की फसल कटवाने के लिए कंबाइन लेकर जा रहे थे। रास्ते के बगल एक व्यक्ति के खेत में गेहूं का बोझ रखा था। बताया जा रहा है कि फोन पर गेहूं के बोझ को हटाकर कंबाइन ले जाने को कहा था। आरोप है कि गेहूं कटवाने के बाद आते समय अपने घर के सामने आरोपियों ने मारपीट की। जब उनकी बहन अंकिता ने मना किया तो उसे मारा-पीटा। उसे बचाने उसकी मां झिनका देवी व मौसी दुर्गावती आईं तो उन लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। अरविंद बाइक से आए तो उनको बाइक से गिरा दिया गया और मारा पीटा गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जान से मारने की धमकी देते हुए लोग चले गए। इसकी शिकायत 112 नंबर पर भी की गई है। शिकायती पत्र पुलिस को भी दिया गया है। घायलों का सीएचसी पर इलाज कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें