फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार दंपती एक साथ रहने के लिए राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिला थाना की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन साथ-साथ टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम के तहत चार दंपती को एक साथ बैठाकर मतभेद दूर किया गया। महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह ने अपनी टीम के साथ पति-पत्नी के चार जोड़े रंगीता पत्नी राघवेंद्र निवासिनी बेलसुही थाना मुंडेरवा, पूजा पत्नी राजेश निवासिनी रखिया थाना कप्तानगंज, सपना पत्नी मार्कंडेश्वर निवासिनी माट थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर और सुभावती पत्नी धर्मेंद्र निवासिनी बिहरा थाना हरैया को बुलाकर एक साथ वार्ता कराया। इन जोड़ों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। चारों जोड़ों ने एक साथ रहकर खुशहाल पूर्वक दंपती जीवन जीने को राजी हुए। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में विवाद का पटाक्षेप होने के बाद प्रत्येक जोड़े के बीच लिखित समझौता करवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें