बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। किशोरी के भाई ने तहरीर दी। बताया कि 10 मई को आरोपियों ने उसकी बहन को सुबह 10 बजे घर बुलाया। शादी की झांसा देकर शाहिद अंसारी और नितिन कुमार मौर्या का नाम दिखाई पड़ रहे मोबाइल नंबर पर बात कराई और उसकी बहन को अपहृत करा दिया। पुलिस ने गौसिया, रशीदा, शाहिद अंसारी और नितिन मौर्या पर केस दर्ज किया है। संवाद