फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग लगने से चार बीघा गन्ना जलकर खाक

विज्ञापन
सहसराव गांव में गन्ने की फसल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सहसराव के सिवान में शनिवार दोपहर करीब 1:40 बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया। आग की लपटों में गांव के किसान जगदंबा प्रसाद पुत्र रमेश्वर की करीब चार बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद खेत में जली फसल को देखकर किसान गमगीन हो गया। ग्रामीणों के अनुसार खेत से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से पूरे खेत में फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों और ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान ने बताया कि गन्ने की फसल से ही परिवार का भरण पोषण होता है। आग से हुए नुकसान के बाद अरमान पर पानी फिर गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें