बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत चार आरोपियों को पाबंद किया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि चारों बिहार प्रांत के रहने वाले हैं। इनमें कटिहार जिले के भवानीपुर निवासी भूपेंद्र शाह, रामबाग निवासी मिनुन, बड़ारी थाने के भैंसडिला निवासी रंजन कुमार शाह और खगड़िया निवासी संजय गुप्ता शामिल हैं। संवाद