फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत देखने जाते समय हादसा: नीलगाय ने पूर्व प्रधान को पटक-पटक कर मारा, सीने में घुसा सींग; मौके पर ही हो गई मौत

Sun, 13 Sep 2026 11:44 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

रविवार सुबह करीब 9:30 बजे वे साइकिल से घर से खेत देखने जा रहे थे। जैसे ही वे बैहार-सिंघोरिया मार्ग पर गांव के अशोक कुमार के खेत के पास पहुंचे, तभी गन्ने के खेत से अचानक एक नीलगाय निकली और साइकिल से टकरा गई, जिससे जैसराम गिर पड़े।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैहार गांव में रविवार सुबह खेत देखने जा रहे पूर्व प्रधान की नीलगाय के हमले से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

बैहार गांव निवासी जैसराम (55) गांव के पूर्व प्रधान थे। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे वे साइकिल से घर से खेत देखने जा रहे थे।

जैसे ही वे बैहार-सिंघोरिया मार्ग पर गांव के अशोक कुमार के खेत के पास पहुंचे, तभी गन्ने के खेत से अचानक एक नीलगाय निकली और साइकिल से टकरा गई, जिससे जैसराम गिर पड़े। इसके बाद बिगड़ैल नीलगाय ने घूमकर जैसराम के सीने में सींग घुसा दिया और जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना देख बगल के खेत में जा रहे हुबलाल ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर गांव के प्रधान बलराम चौधरी समेत सैकड़ों लोग जुट गए। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें