बस्ती। समाजवादी पार्टी के संतकबीरनगर जिले के पूर्व अध्यक्ष राम बृक्ष यादव ने कंपनीबाग स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार के एक मंत्री पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। कहा कि पहले भी राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें हत्या के एक मामले में फंसाया गया था। उन्हें 17 साल जेल में बिताना पड़ा। अब जब वह सपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं तो मंत्री व्यक्तिगत कारणों से उनकी हत्या कराना चाहते हैं। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थानाक्षेत्र के तिघरा निवासी रामवृक्ष यादव ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि सपा को जिले में कमजोर करने व अपने रास्ते का कांटा समझकर मुझे रास्ते से हटाने की गहरी सोची समझी साजिश की जा रही है। संवाद