बस्ती। एमएलसी चुनाव में बवाल केस में सजायाफ्ता पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह की जमानत पर न्यायिक अभिरक्षा से रिहाई हो गई है। डिप्टी जेलर रोशन आरा ने लखनऊ के बलरामपुर हॉस्पिटल जाकर रिहाई की। बता दें कि पूर्व विधायक बीमारी के चलते सजा होने से पहले से ही लखनऊ के बलरामपुर हॉस्पिटल में भर्ती थे। उधर, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पूर्व प्रमुख महेश सिंह, पूर्व प्रमुख त्रयंबकनाथ पाठक सहित अन्य सजायाफ्ता अभियुक्तों की जमानतदारों का सत्यापन कराया जा रहा है। 2003 के एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान बवाल मामले में सात आरोपियों को तीन-तीन वर्ष की सजा हुई है। संवाद