संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र शुक्रवार को हाथी पर सवार हो गए। इसकी औपचारिक घोषणा खुद दयाशंकर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में की। इस दौरान पार्टी के को-आर्डिनेटर दिनेश चंद्रा ने दयाशंकर को लोकसभा चुनाव में टिकट देने की घोषणा, मगर कहा कि पार्टी फोरम की ओर से स्पष्ट घोषणा की जाएगी।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र वर्ष 2013 में जिलाध्यक्ष बने थे। इन्हीं के नेतृत्व में वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा गया था। इसके बाद उनके नेतृत्व में भाजपा उत्तरोत्तर आगे बढ़ी थी। दयाशंकर मिश्र ने कहा कि वह इतिहास बदलने के लिए मैदान में आएंगे। इस मौके पर बसपा के को-आर्डिनेटर दिनेश चंद्रा व जोनल को-आर्डिनेटर उदयभान आदि मौजूद रहे।