बस्ती। अखिल भारतीय वीर बहादुर सिंह जन सेवा संस्थान की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की जयंती मनाई गई। संस्थान के मंडल अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने उनके जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी थी, वह आज भी मिसाल है। इस मौके पर बृजमोहन सिंह, डॉ. दीपेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश गोयल, रवींद्र कुमार नीना बिंदा चौधरी, नरेश सेन, मोहम्मद आरिफ खान, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।