लालगंज। रविवार को ब्लॉक मुख्यालय बनकटी में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। मीडिया प्रभारी राहुल श्रीवास्तव के अनुमोदन पर कार्यकर्ताओं ने बनकटी ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मत से डिंपल चौधरी व विकास चौधरी को ब्लॉक प्रभारी, संयोजक अवनीश शर्मा, उपाध्यक्ष रामधनी कनौजिया, महामंत्री भीमनाथ चौधरी और मंत्री मेवालाल को नामित किया। इस दौरान सुरेंद्र चौधरी, उदय सिंह, अमित पटेल, शैलेंद्र सिंह, अमरदीप श्रीवास्तव , फूलचंद शर्मा, राज रचित सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद