फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वन दरोगा को धमकाया, केस दर्जं

Thu, 13 Feb 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के खंता चौराहे पर अवैध आरा मशीन को बंद कराने गई वन विभाग की टीम के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है।
विज्ञापन

आरोप है कि अवैध मशीन संचालक ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाया। नगर पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बस्ती रेंज के वन दरोगा अभिलाष ने तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार को वह टीम के साथ खंता चौराहे पर अवैध आरा मशीन संचालित होने की शिकायत पर जांच करने गए थे। उन्होंने अवैध आरा मशीन को बंद कराने की कार्रवाई शुरू की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रेम नरायन यादव और साहिल यादव पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद鰄
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें