फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लंगूर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने शुरू किया अभियान

Mon, 08 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आतंक फैलाने वाले लंगूर को पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम। 
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे स्टेशन पर 06 मई की रात कई लोगों को काट कर घायल करने वाले लंगूर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अभियान शुरू किया है। पूरी रात रेलवे स्टेशन पर विभागीय टीम पिंजरा लगाकर लंगूर का इंतजार करती रही, मगर वह आया नहीं। पिंजरा रविवार को भी लगा रहा, मगर लंगूर का कहीं पता नहीं चला। वन विभाग के दरोगा के अनुसार सोमवार को रेलवे स्टेशन के आसपास जाल बिछा कर लंगूर को फंसाएंगे। उल्लेेखनी है कि 06 मई की रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लंगूर ने आधा दर्जन यात्रियों को अपना निशाना बनाया। इसमें रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था देखने वाले सुपरवाइजर अमरनाथ पाठक भी शामिल हैं। लंगूर की जानकारी के चलते स्टेशन कर्मियों व यात्रियों में दिन भर खौफ रहा। जीआरपी व आरपीएफ की टीम लंगूर को पकड़ने के लिए मशक्कत की, मगर वह हाथ नहीं आया। इसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद रात में वन विभाग से रेंज अधिकारी एपी सिंह, वन दरोगा शिवकुमार, हरिश्चंद्र उपाध्याय, जगदीश प्रसाद, उड़ाका प्रभारी सुनील कुमार गौड़ टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और पिंजरा लगा दिये, लेकिन लंगूर को पकड़ने में सफल नहीं हुए। वही वन दरोगा हरिश्चंद्र उपाध्याय ने बताया कि सोमवार की सुबह 6 बजे एक बार फिर कोशिश की जाएगी। अब जाल बिछा उसे पकड़ने की कोशिश किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें