फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ई-केवाईसी के लिए परदेसियों को घर लौटने से मिली मुक्ति

Mon, 26 Aug 2024 01:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी राज्य के कोटेदार के यहां अंगूठा लगाकर करा सकेंगे ई-केवाईसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। निशुल्क अनाज प्राप्त कर रहे कार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराने के लिए अब गांव आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने उन्हें राहत देते हुए संबंधित राज्य व जिले में कहीं भी ई-केवाईसी कराने की छूट दे दी है। ई-केवाईसी सिर्फ सरकारी राशन दुकान पर ही होगी।
जानकारी के अनुसार, इन दिनों राशन कार्ड उपभोक्ताओं के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी कराई जा रही है। इसके लिए बाहरी प्रदेशों में रह रहे प्रवासियों को घर आना पड़ रहा था। इससे उन्हें तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। बायोमेट्रिक आधारित सत्यापन होने के कारण प्रत्येक सदस्य को कोटेदार के यहां अंगूठा लगाना पड़ रहा था। लेकिन, अब शासन ने उन्हें छूट प्रदान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जिस प्रदेश में जहां रह रहे हैं अपने निकट के सरकारी राशन की दुकान पर जाकर अंगूठा लगाकर केवाईसी पूरी करा सकते हैं। पूर्ति निरीक्षक हर्रैया मधु सिंह ने बताया कि कोटेदारों को शासनादेश के बारे में जानकारी दे दी गई है। उनसे बाहर रह रहे लोगो को सूचित करने को भी कहा गया है। छोटे बच्चों के आंख से (आईरिश) निशान से ई-केवाईसी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें