सीएचसी अधीक्षक ने डीएम और सीएमओ का पत्र लिखकर कराया अवगत
आठ अक्तूबर को एक स्टाफ नर्स से कुछ लोगों ने की थी अभद्रता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली सीएचसी के आसपास संचालित दवा की दुकानों व जांच केंद्रों पर कार्रवाई के लिए अधीक्षक ने डीएम और सीएमओ को पत्र लिखा है। सीएचसी अधीक्षक अमित कन्नौजिया ने बताया कि अस्पताल के आसपास अनाधिकृत रूप से तमाम मेडिकल स्टोर व जांच केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनके संचालक बाहर की दवाएं व जांच लिखने का दबाव बनाते हैं। मना करने पर स्टाफ से बदतमीजी करते हैं।
आठ अक्तूबर की रात करीब आठ बजे कुछ अराजकतत्व अस्पताल के स्टाफ नर्स से अभद्रता करने पर उतारू हो गए थे। तब मामले को ज्यादा तूल न देकर सुलझा लिया गया था। अब आए दिन कोई न कोई संचालक बाहर की दवाएं व जांच खिलने का दबाव बनाने चला आता है। पत्र लिखकर मामले से डीएम व सीएमओ को अवगत कराया जा रहा है।
...
औषधि निरीक्षक ने पहुंचते ही मेडिकल स्टोर से गिर गए शटर
बस्ती। सोमवार को औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार ने सीएचसी रुधौली के बगल चल रहे मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके पहुंचते ही अस्पताल के अगल-बगल संचालित मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर गायब हो गए। औषधि निरीक्षक अस्पताल के बगल एक मेडिकल स्टोर के पपत्र की जांच की। औषधि निरीक्षक से कार्रवाई के बारे में पूछ गया तो उन्होंने कहा कि कस्बे में कोई मेडिकल स्टार अवैध रूप से संचालित नहीं किया जा रहा है।