फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, रामजानकी मार्ग पर हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। मौसम में बदलाव के साथ शनिवार सुबह क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। रामजानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। इससे पैदल राहगीरों, साइकिल और बाइक सवारों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के बीच बड़े वाहन धीमी गति से चलते हुए हॉर्न बजाकर आगे बढ़ रहे थे। हालांकि, कुछ वाहन चालक कोहरे के बावजूद तेज रफ्तार से वाहन चलाते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे वाहनों के चालकों को हुई। एक ओर बच्चों को समय से स्कूल पहुंचाना था, वहीं कम दृश्यता के कारण वाहनों को धीमी गति से चलाना पड़ रहा था। घने कोहरे में सड़क पर सामने से आने वाले वाहनों को देख पाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में वाहन चालकों की थोड़ी सी लापरवाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। थानाध्यक्ष कलवारी संतोष कुमार का कहना है कि सुबह कोहरा होने पर चालकों को वाहन की गति कम कर चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें